घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और व्रतियों की सुविधाओं पर रहेगा विशेष जोर
(पंचानन सिंह बगहा, पश्चिम चंपारण)
बगहा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बगहा नगर के गोडिया पट्टी वार्ड संख्या-25 में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से छठ पूजा समिति का गठन किया गया है। इसमें राहुल सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समिति के गठन के साथ ही छठ घाटों की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन और व्रतियों की सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज करने पर जोर दिया गया है।
समिति में नगीना चौधरी को उपाध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को उप कोषाध्यक्ष और मुन्ना सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, पार्षद रानू सिंह, पुजारी चौधरी, भगत चौधरी, रमाकांत साह, नगीना चौधरी और बहादुर चौधरी को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संदीप चौधरी, रिपु यादव, धनंजय कुमार, रामजी चौधरी, मंटू कुमार, जग्गू कुमार, शशि कुमार, शंभू चौधरी और राजेंद्र चौधरी को समिति का सदस्य बनाया गया है।
छठ घाटों की व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान
समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों की सफाई, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और व्रतियों की आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से पर्व की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
