पंचानन सिंह ब्यूरो अयोध्या टाइम्स बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा “जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बगहा अनुमंडल अस्पताल परिसर में LED स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, बगहा विधायक राम सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता दया शंकर सिंह, अमरेश श्रीवास्तव,सहित पार्टी के पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ0 अशोक कुमार तिवारी,अस्पताल के अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद अस्पताल पहुंचे ग्रामीण मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना गया। साथ ही मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं इलाज की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।

इस दौरान अस्पताल प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मरीजों के इलाज और उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रत्येक मरीज तक समय पर और सुगमता से पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा गया।अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।
