पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। तेलंगाना के नाचरम थाना पुलिस ने नाचरम पीएस कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान एवं उद्भेदन के सिलसिले में 2 सितंबर 2026 को बगहा पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देश पर एसडीपीओ बगहा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें बगहा एवं चौतरवा थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई (DIU) बगहा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने कांड से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, पिता शैलेन्द्र पटेल, निवासी नवकाटोला बड़गांव, थाना बगहा; संदीप महाजन, पिता मनोज कुमार; संदीप कुमार, पिता हरिचन्द्र; तथा शशि कुमार, पिता हरेन्द्र पटेल, थाना चौतरवा के रूप में हुई है।छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 7.65 एमएम पिस्टल, तीन मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद आशीष कुमार को छोड़कर शेष तीन आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर नाचरम कांड संख्या 437/26 के सिलसिले में अपने साथ तेलंगाना ले गई।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, चौतरवा
थानाध्यक्ष, बगहा
पु०अ०नि० सृष्टि कुमारी,
जिला आसूचना इकाई, बगहा व
चौतरवा थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।
