पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बेतिया।प्रधान जिला जज श्री शिवगोपाल मिश्रा के मार्गदर्शन पर दिनांक 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले तृतीय नेशनल लोक अदालत की सफलता हेतु प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री एवं अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी गण को सचिव ने निर्देशित किया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित सुलहनीय योग्य वादों को चिन्हित कर पक्षकारों के साथ सामंजस स्थापित करें तथा उनके वादों को इस नेशनल लोक अदालत में निष्पादित करावें ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके एवं इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। सचिव द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आप इस नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु आवश्यक कदम उठाए ताकि आम जन को जागरूक किया जा सके। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, माप तौल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
