(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार..)
बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी के नेतृत्व में बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया।
वहीं, साफ-सफाई के निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर आठ दुकानों तथा एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री करते पाए जाने पर एक दुकान को नोटिस जारी किया गया।

एसडीएम ने संबंधित दुकानदारों को निर्देश दिया कि वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद ही प्रतिष्ठानों का संचालन दोबारा शुरू करें। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप है।
