पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।व्यवसायिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को नई दिशा,नई ऊर्जा एवं प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2029 तक निर्धारित किया गया।जो नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अमित कुमार कसौधन,उपाध्यक्ष गोविंद कनोडिया,सचिव अजय गुप्ता,उप-सचिव अमित वर्मा,कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार,उप-कोषाध्यक्ष उमेश मोदनवाल,प्रवक्ता प्रेम प्रकाश पांडे,मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल एवं नितिन शाह व व्यवस्थापक जयलाल कुमार को जिम्मेवारी सौंपी गई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बैठक में पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा बगहा के समग्र व्यापारिक विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया, ताकि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा क्षेत्र के व्यापारिक विकास में प्रभावी भूमिका निभा सके। अंत में बैठक का समापन संगठन की एकता, पारदर्शिता, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा बगहा के समग्र व्यापारिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।बैठक में कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के अतिरिक्त प्रहलाद सोनी, शम्भू अग्रवाल, रविकिरण, प्रेम रुंगटा, ओम प्रकाश प्रसाद, वीरेंद्र साह, केदार नथानी, मनीष सरावगी, पिंटू जायसवाल, मो. नूरैन, राजू मोदनवाल, अभय राज (छोटे),उमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, जयलाल कुमार,राजू कुमार सहित अन्य सम्मानित व्यवसायी उपस्थित रहे।
