(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण)
बगहा, पश्चिमी चंपारण। मां भगवती पूजा समिति, सोसाइटी भवन की ओर से दशमी के अवसर पर आयोजित झांकी श्रद्धालुओं और मेला देखने पहुंचे लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय कलाकारों ने कॉकरोच की अनोखी झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विकास कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष छोटे यादव, वार्ड पार्षद एवं समिति सदस्य संजय यादव, सुशील यादव, विकास यादव, चंद्रशेखर यादव और रितेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कलाकारों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर वार्ड पार्षद संजय यादव ने उन्हें प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
इस पहल की लोगों ने सराहना की। झांकी ने मेले की रौनक बढ़ाने के साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी प्रदान किया।
