पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
मधुबनी। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मंगलवार को संजीवनी हेल्थ केयर, बांसी की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच चिउड़ा, मीठा, बिस्किट समेत अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।बाढ़ के कारण दियारा क्षेत्र के कई गांवों में जनजीवन प्रभावित है।

कई परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने में परेशानी हो रही है। ऐसे समय में सूखा राशन मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली।इस मौके पर संजीवनी हेल्थ केयर के डॉ. आईसी चौबे ने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरत को देखते हुए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय लोगों ने संस्था के प्रति आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के दौरान इस तरह की सहायता से प्रभावित परिवारों को काफी सहूलियत मिलती है। साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से भी बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
