पौत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में उमड़े गणमान्य, नवजात कन्या को दिया आशीर्वाद
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार)
बगहा। मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं. भरत उपाध्याय ने अपनी पौत्री के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियां उपेक्षा की नहीं, बल्कि अपेक्षा और सम्मान की अधिकारी हैं। वे परिवार की मर्यादा, प्रेम और संस्कारों की प्रतीक होती हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी जल की तरह होती है, जो जिस परिवेश में रहती है, उसी के गुण आत्मसात कर लेती है। जिस प्रकार माला के सुंदर फूलों को एक सूत्र में पिरोकर रखने वाला धागा दिखाई नहीं देता, लेकिन उसके टूटते ही माला बिखर जाती है, उसी प्रकार बेटी भी परिवार को प्रेम और आत्मीयता के सूत्र में बांधे रखती है। शायद यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में राम से पहले सीता और श्याम से पहले राधा का स्मरण किया जाता है।
समारोह में पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिरुद्ध चतुर्वेदी, डॉ. राम व्यास चतुर्वेदी, पूर्व बीडीओ भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, उपनिदेशक रघुवर प्रसाद, पूर्व प्रमुख ठाकुर उदय प्रताप सिंह, ठाकुर मन्नु सिंह चंदेल, एडवोकेट शांति स्वरूप दुबे, अखिलेश शांडिल्य, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, सीतांशु मणि त्रिपाठी, अजरेश मणि त्रिपाठी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार राठौर, आकाश सिंह, संतोष यादव, अजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्या संगीता मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी, किरण कुमारी, राकेश कुमार त्रिपाठी, संजय मिश्रा, नीरज कुमार पांडेय, निलेश त्रिपाठी एवं दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने नवजात कन्या को आशीर्वाद देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
