बनकटवा में आयोजित बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की देखरेख पर हुई चर्चा
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिम चंपारण बिहार…….
बगहा। वाल्मीकि की तपोभूमि और बापू की कर्मभूमि बगहा नगर परिषद के बनकटवा में पटेल समाज की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कुर्मी महासंघ की बगहा जिला इकाई के अध्यक्ष अशोक पटेल के तत्वावधान में हुआ। इसकी अध्यक्षता सुमन कुमार पटेल ने की। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि 18 सितंबर 2023 को पटेल चेतना संघ के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद समाज के लोगों के लिए एक मंच के रूप में कुर्मी सभा का गठन किया गया। हालांकि, वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार वर्षों में समाज के पदाधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों और पटेल जी की प्रतिमा की देखरेख एवं व्यवस्था के प्रति अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई गई।

इसी पृष्ठभूमि में करीब चार माह पूर्व कुर्मी समाज के लोगों ने कुर्मी महासंघ बगहा जिला इकाई का गठन किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि अब समाज के लोग कुर्मी महासंघ के बैनर तले संगठित होकर सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।बैठक में नीतीश पटेल, अवधेश पटेल, सुभाष पटेल, विनोद पटेल, लालू पटेल, अरविंद कुमार, गोविंद पटेल, विशंभर चौधरी, शेष चौधरी, अशोक सिंह, श्रवण कुमार, गोविंद चौधरी, सुनील चौधरी, ध्रुव चौधरी, शंभू चौधरी, नरेश चौधरी, कन्हैया चौधरी, संतोष पटेल, रामचंद्र साधु, दिलीप कुमार, राजन पटेल, रामप्रीत पटेल, विंध्यवासिनी पटेल सहित सैकड़ों पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे।
