पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।**
बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज बाजार में चोरों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र चौबे का पूरा परिवार छठ महापर्व मनाने अपने पैतृक गांव बासगांव परसौनी गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह घर पहुंचे शिक्षक के नाती ने टूटा ताला और कमरे में बिखरा सामान देखकर परिवार को इसकी सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
