filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 171.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;zeissColor: bright;
एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में रेलवे परिसर में चला स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम, बिहार की अतिथि सत्कार परंपरा की दिखी झलक
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार……
बगहा। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शुक्रवार, 13 नवंबर को बगहा रेलवे परिसर में बाहर से अपने घर लौट रहे यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यात्रियों को गमछा, चुनरी एवं गुलाब का फूल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस पहल के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति, अतिथि सत्कार और छठ महापर्व की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया गया। अपने घर लौटने पर इस तरह का सम्मान पाकर यात्रियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सभी आगंतुकों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज बैठा, प्रखंड बगहा-1 के बीडीओ प्रदीप कुमार, सीओ रविभूषण गौरव, नगर परिषद उपसभापति रश्मि रंजन, विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, दयाशंकर सिंह, पूर्व स्टेशन मास्टर जयकुमार, संदीप कुमार सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
